• चेन्नई से दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस में मिला संदिग्ध ट्रॉली बैग, अंदर मिले सड़े - गले मानव अंग

    इस ट्रेन के जनरल बोगी  में रखे एक ट्रॉली बैग से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मानव अंग बरामद होने से सैमसंग फैल गई. चेन्नई आरपीएफ अब 27 सीसीटीवी फुटेज कंगाल रही है. जबकि आगरा जीआरपी की विशेष टीम जांच के लिए चेन्नई रवाना हो गई है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह सनसनीखेज रिपोर्ट :-

    आगरा, 8 अगस्त 2026. आगरा जोन के क्षेत्राधिकारी राजेश दीक्षित ने बताया कि यहां के कैंट रेलवे स्टेशन पर उसे समय सनसनी फैल गई, जब तमिलनाडु एक्सप्रेस से उतारे गए एक लावारिस ट्रॉली बैग में मानव अंग मिले. मामले में चेन्नई आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन परिसर और बाहर की ओर लगे 27 सीसीटीवी  कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी है. बताते हैं कि कई कैमरों में एक व्यक्ति लाल रंग का बाग स्टेशन की तरफ से लेकर आते हुए दिख रहा है. हालांकि, उक्त संदिग्ध व्यक्ति का मिलान तमिलनाडु एक्सप्रेस के साधारण कोच में रखे गए ट्रॉली बैग से किया जा रहा है.

    रेलवे सुरक्षा बल अब जल्द ही सभी कैमरों की जांच करने में जुट गई है. रेलवे स्टेशन के रास्ते और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. जबकि शुक्रवार को सरकारी रेलवे पुलिस आगरा कैंट की विशेष टीम चेन्नई पहुंची और सभी फुटेज की जांच शुरू कर दी. खबर है कि यह टीम एक से दो दिन चेन्नई शहर में रहेगी और सभी पहलुओं की तहकीकात करेगी. दरअसल, बीते बुधवार सुबह को कैंट रेलवे स्टेशन में लाल रंग का लावारिस बैग मिला था. इसकी शिकायत बुलंदशहर के निवासी  विशाल कुमार ने रेलवे पुलिस को रेलवे हेल्पलाइन के जरिए की थी.

    बैग में मानव अंग मिले थे.
    इस बीच मानव अंग को कब्जे में लेने के बाद सरकारी रेलवे पुलिस ने इसकी जांच आरंभ कर दी है. उधर, रेलवे सुरक्षा  बल चेन्नई भी इसकी जांच कर रही है और स्टेशन परिसर के 14 और बाहर की तरफ लगे 13 सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है. इसमें लाल रंग का बैग लिए हुए कई लोग नजर आए लेकिन एक व्यक्ति ऐसा दिख रहा है, जो लाल रंग का ट्रॉली बैग लेकर तमिलनाडु एक्सप्रेस के साधारण कोच तक पहुंचा है और बैग रखने के बाद यही व्यक्ति बाहर आया है. उस दौरान उसके हाथ में कुछ भी नहीं था.

    अब रेलवे सुरक्षा बल रेल स्टेशन रोड और शहर के कई और कैमरों की भी जांच कर रही है. आखिर संदिग्ध व्यक्ति सीधे स्टेशन आया. वह किस गाड़ी या फिर बाइक से यहां आया इन सब की जांच रेलवे सुरक्षा बल कर रही है. समाचार लिखे जाने तक कुछ भी सुराग नहीं मिला था.