'झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए': प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके ने और क्या कहा..
प्रधान के इस्तीफे के बाद दीपके ने CJI सूर्यकांत को कहा शुक्रिया: बोले- हमें कॉकरोच न कहा होता, तो प्रधान ने इस्तीफा न दिया होता।
नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026। धर्मेंद्र प्रधान के इस्पीफे के बाद जंतर मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, " कहते हैं इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। हम कहना चाहते हैं झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए।" अभिजीत दीपके ने पोस्टर लहराते हुए कहा कि ये वे छात्र हैं जिनकी जिंदगी धर्मेंद्र प्रधान के कारण गई है। नीट मामले में आत्महत्या करने वाले छात्रों की तस्वीर जारी कर श्रद्धांजलि भी दी। विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग को केंद्र सरकार ने मान लिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद अभिजीत दीपके ने मंच से युवाओं को संबोधित किया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी सीजेपी आंदोलन खत्म करने के मूड में नहीं दिख रही है। दीपके ने दो नई शर्त और जोड़ दी है।
सुबह हो गई मामू...
छात्रों को संबोधित करते हुए दीपके ने कहा- "सुबह हो गई मामू! डेमोक्रेसी की सुबह हो गई है, इस देश की जनता जाग चुकी है।" दीपके ने आगे कहा कि यह पहला विकेट है। यहां नहीं रुकेंगे। अभी तो बस शुरुआत हुई है।"
अभिजीत दीपके ने कॉकरोच कहने पर सीजेआई को शुक्रिया कहा
जंतर मंतर पर सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने कहा कि हमारी दो और मांगें हैं, हम ऐसे ही नहीं जाएंगे। हम कॉकरोच हैं, एक बार घुस जाएं तो निकलते नहीं। प्रधान का इस्तीफा इस बात का सबूत है कि अगर आप डरें नहीं, तो जीत सकते हैं। आगे दीपके ने कहां कि मैं चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने हमें कॉकरोच कहा। अगर आपने हमें कॉकरोच नहीं कहा होता, तो प्रधान इस्तीफा नहीं देते।