• दुर्ग- रायपुर हाईवे में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर और एक्टिवा की टक्कर से 2 महिला और 2 बच्चे की मौत, एक घायल

    दुर्ग: पांच लोग एक ही स्कूटी में सवार होकर भिलाई तीन से अपने मामा के घर रायपुर जा रहे थे। जिसमें दो महिलाएं और तीन बच्चे थे। मिली जानकारी के मुताबिक कुम्हारी के पास ट्रैक्टर के अचानक ब्रेक लगाने से स्कूटी उसके अंदर घुस गई और मौके पर ही दो महिलाएं और दो बच्चों ने दम तोड़ दिया है वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

    भिलाई, 16 जुलाई 2026।  दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह कुम्हारी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और एक्टिवा की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। मृतक सभी उतई के बताए जा रहे हैं।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच दुर्ग से रायपुर जाने वाली लेन में हुआ। स्कूटी पर कुल पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिसके बाद पीछे से आ रही स्कूटी उससे टकरा गई।

    पांच लोग सवार थे एक ही स्कूटी में

    मिली जानकारी के अनुसार भिलाई-3 से  एक्टिवा क्रमांक CG07 DE 5847 में सवार होकर अमृता निर्मलकर(28), लक्ष्मी निर्मलकर(26), भावेश (8), यासना (7) तथा डॉली (4) अपने मामा के घर रायपुर जा रहे थे। स्कूटी अमृता निर्मलकर चला रही थी और पांचों लोग एक ही स्कूटी में सवार थे। कुम्हारी के पास ऑक्सीजन सिलेंडर लदा हुआ ट्रैक्टर CG 07 NA 0930 ने अचानक ब्रेक लगाया जिससे स्कूटी ट्रैक्टर में घुस गई। मौके पर दोनों महिलाएं और दो बच्चे यासना और डाली ने दम तोड़ दिया। वहीं भावेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

    मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला मर्चुरी भेज दिया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं ट्रैक्टर को जप्त कर चालक भोला यादव को हिरासत में लिया गया है और उसे पूछताछ की जा रही है। गंभीर रूप से घायल 8 वर्षीय भावेश को इलाज के लिए एम्स रायपुर भेजा गया है।