Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ के 11 अधिकारी हुए इधर से उधर, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ में 11 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अनुमोदन के पश्चात उपसचिव विपुल कुमार गुप्ता ने मंगलवार को इन अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया है।
रायपुर, 30 जून 2026। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के 11 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से पदस्थ जिला अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अनुमोदन के पश्चात श्रम विभाग, महानदी भवन ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। श्रम विभाग के उप सचिव विपुल कुमार गुप्ता द्वारा जारी आदेश के मुताबिक नीतीश कुमार विश्वकर्मा, श्रम पदाधिकारी को अंबिकापुर से श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के गृह जिले कोरबा में पदस्थ किया गया है। वहीं अभिषेक ठाकुर को मुंगेली से सूरजपुर अतिरिक्त प्रभार अंबिकापुर की जिम्मेदारी दी गई है। श्रम पदाधिकारी भूपेंद्र सिंह चंद्रवंशी को बलरामपुर से कबीरधाम भेजा गया है। फिलहाल देखें पूरी लिस्ट..