• हैदराबाद में डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर क्यों रखा रोड का नाम?  यूएस कनेक्शन का राज क्या है..

    हैदराबाद में अमेरिकी कॉन्सुलेट यानी वाणिज्य दूतावास से सटी एक सड़क का नाम वर्तमान यूएस प्रेसिडेंट के नाम पर डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रखा गया है. यह पहली बार है जब भारत में किसी सड़क का नाम किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-

    हैदराबाद, 26 जून 2026. शेक्सपियर के नाटक रोमियो एंड जूलियट  में नायिका कहती हैं - नाम में क्या रखा है? अब कोई यह तर्क दे सकता है कि  नाम में बहुत कुछ रखा है. आखिरकार नाम ही एक ऐसी चीज है  जिसे आप पैदा होने के पल से लेकर हर समय अपने साथ ही लेकर चलते हैं. मृत्यु के बाद भी यह आपके साथ ही रहता है. यह मायने तब भी रखता है जब बाद सड़कों से लेकर गालियों तक की हो. हैदराबाद में अमेरिकी कॉन्सुलेट यानी वाणिज्य दूतावास से सटी एक सड़क का नाम मौजूदा प्रेसिडेंट यह नाम पर डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रखा गया है. यह पहली बार है जब भारत में किसी सड़क का नाम किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया है. आखिर ऐसा क्यों किया गया और क्या वजह है?

    भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क और महा वाणिज्य दूत यानी कॉन्सुलेट जनरल लॉरा विलियम्स ने हैदराबाद की इस रोड का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' रखने वाली फॉर्मल नेम प्लेट का अनावरण किया. किसी इंसान के नाम पर सड़क का नाम रखने का सीधा मतलब यह है कि वह इंसान महत्वपूर्ण है और उसे जनता की  यादों में बने रहना चाहिए. हैदराबाद की एक सड़क का नाम बदलकर 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू ' करते समय तेलंगाना सरकार का इरादा भी यही था.

    आधिकारिक तौर पर यह कदम 'फ्रीडम 250' समारोह का हिस्सा है, जो अमेरिका की स्वतंत्रता की 250 वीं सालगिरह के तौर पर मनाया जा रहा है. लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि यह हैदराबाद शहर की रीब्रांडिंग करने का तेलंगाना सरकार का यह कदम संयुक्त राज्य अमेरिका का सम्मान करता है और भारत - अमेरिका के बीच जुडाव को आगे बढ़ाने में हैदराबाद की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है. इस कार्यक्रम में राजनयिक, सरकारी प्रतिनिधि और व्यापार, एरोस्पेस, डिफेंस और टेक्नोलॉजी सेक्टर के लोग भी मौजूद थे.

    इस मौके पर बोलते हुए अमेरिकी राजदूत  सर्जियो गोर ने दोनों देशों के बीच विकसित हो रहे द्विपक्षीय संबंधों में हैदराबाद के महत्व की सराहना की और रणनीतिक सहयोग में जिस क्षेत्र के योगदान को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि अमेरिका- भारत साझेदारी की तेज रफ्तार  हैदराबाद से बेहतर कहीं और  दिखाई नहीं देती है. हाइटेक सिटी से लेकर  एरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर तक, यह क्षेत्र उस प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है जो अमेरिका - भारत द्विपक्षीय गति को परिभाषित कर रही है.

    हालांकि सवाल यह है कि ट्रंप के नाम पर सड़क का नाम बदलने के पीछे की वजह है क्या है ? तेलंगाना सरकार ने ट्रंप के नाम पर रोड का नाम रखकर उन्हें सम्मानित करने का फैसला क्यों किया? वह भी ऐसे समय जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसी नीतियों का समर्थन किया है या उन्हें लागू किया है  जो भारत के हितों में नहीं है. कई लोगों का मानना है  कि यह ग्लोबल लेवल पर एक बड़ा खिलाड़ी बनने की हैदराबाद की इच्छा का संकेत है. जिसे राज्य के मुख्यमंत्री  ए. रेवंत रेड्डी पहले ही दे चुके हैं.