• वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की हैदराबाद में मनाई गई 486वीं जयंती

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ खास रिपोर्ट:- हैदराबाद, 20 जून 2026. यहां के  बेगम बाजार भू लक्ष्मी मंदिर के समीप वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 48 6 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम के इस मौके पर बीजेपी के  तेलंगाना प्रदेश इकाई अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव  बतौर मुख्य अतिथि ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल माल्यार्पण किया और उनकी वीरता एवं शौर्य गाथा पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान योद्धा और क्रांतिकारी बताया. उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन में भी कई परेशानियां खड़ी की गई, लेकिन उन्होंने धैर्य और वीरता से इसका मुकाबला किया. भाजपा नेता ने कहा जिस प्रकार महाराणा प्रताप शूरवीर  थे, वैसे ही उनका चेतक घोड़ा भी था. रामचंद्र राव ने कहा  कि हम सभी को भी महाराणा प्रताप के जीवन से कुछ सीख लेने की जरूरत है.

    जयंती अवसर पर अतिथियों ने ध्वजारोहण किया और महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया. इससे पहले महाराणा प्रताप जागृति मंच के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए शाल भेंट कर सम्मानित किया. जयंती कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद शंकर यादव, बीजेपी के गोलकुंडा जिला अध्यक्ष टी. उमा महेंद्र, मत्स्य पालन महासंघ के अध्यक्ष मेट्टू साई कुमार, पूर्व पार्षद परमेश्वरी सिंह, जेजे सत्यनारायण, नरसिंह ठाकुर, रामराज सिंह, श्याम सिंह, कैलाश सिंह, महावीर सिंह, जितेंद्र सिंह, सुधीर तिवारी, विकास श्रीवास्तव, पवन मिश्रा, लक्ष्मीकांत पांडेय, प्रेम सिंह, अर्जुन सिंह, विपिन राज सिंह, महेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, राजन सिंह, संतोष सिंह, आशा सिंह, शोभा सिंह, दुर्गा, सुजीत सिंह और ज्ञानेश्वर सिंह सहित  बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि और आमजन मौजूद थे.