• प्रख्यात समाजवादी विचारक केशव राव जाधव की मनाई गई, 8 वीं पुण्यतिथि, समाजवादी विचारकों ने किया उन्हें याद

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट:-
    हैदराबाद, 17 जून 2026. प्रसिद्ध समाजवादी विचारक तथा समाज सुधारक प्रो. केशव राव  जाधव की यहां के समाजीगुडा प्रेस क्लब में 8 वीं पुण्यतिथि मनाई गई और उन्हें याद किया गया. मंगलवार दोपहर 2 बजे आयोजित पुण्यतिथि के अवसर पर अनेक समाजवादी चिंतकों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा किए गए समाज सुधार कार्यक्रमों की सराहना की. दलित नेता बाला पोचैया की अध्यक्षता में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम का संचालन दुसारी राजू गौड़ ने किया.

    दिवंगत समाजवादी नेता केशव राव जाधव की 8वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रसिद्ध समाजवादी चिंतक तथा सेवानिवृत्ति  न्यायाधीश टी. गोपाल सिंह, पाशम यादगिरी, प्रो. हरगोपाल, विमलक्का और हृदयनाथ सिंह समेत अनेक विशिष्ट गणमान्य  व्यक्तियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.