• मंत्रालय में कर्मचारियों की बल्ले- बल्ले

    रायपुर, 3 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में राज्य शासन ने मंत्रालय अधिकारी- कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक एक निज सचिव, 3 सहायक अनुभाग अधिकारी तथा 5 वरिष्ठ सचिवालय सहायक को तरक्की दी गई है। 

    जारी आदेश के मुताबिक पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव के निज सचिव संजय कनाठे को स्टॉफ ऑफिसर बनाया गया है। वहीं प्रतिभा हुमने, जयश्री सोनकर तथा ओंकार राम भुआर्य को सहायक अनुभाग अधिकारी से अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है। वरिष्ठ सचिवालय सहायक रेणु, मीरा, परवीन खान, रेखा साहू तथा प्रियंका देवांगन को सहायक अनुभाग अधिकारी बनाया गया है। इन सभी नवपदोन्नतियों की नई पदस्थापना पृथक से जारी की जाएगी। पढ़ें सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश..