IFS Posting: छत्तीसगढ़ में 5 आईएफएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
रायपुर, 3 अगस्त 2026। राज्य शासन ने एक बार फिर भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय के विशेष सचिव जेपी पाठक द्वारा सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक 5 आईएफएस अधिकारियों को नई जगह तैनाती दी गई है। जारी आदेश के अनुसार 2024 बैच के सभी अधिकारियों को उप वनमंडलाधिकारी के पद पर पदस्थापना की गई है। कुणाल मिश्रा को उप वनमंडलाधिकारी अम्बिकापुर, मृगजा जालिन्दर यादव को उप वनमंडलाधिकारी कटघोरा, परख सारडा को उप वनमंडलाधिकारी सुकमा, प्रीति यादव को उप वनमंडलाधिकारी उत्तर नारायणपुर तथा यशस्वी मौर्या को उप वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव की नई जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल देखें राज्य शासन का आदेश..