• नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीते : बांकीपुर में भाजपा को 18953 वोट से हराया; एमपी के दतिया में कांग्रेस और गुजरात में बीजेपी ने लहराया परचम

    बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की  तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आ गए हैं. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की  यह खास रिपोर्ट:-

    पटना/ भोपाल/ बड़ोदरा, 3 अगस्त 2026. बिहार के बांकीपुर में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर 18953 वोटों से चुनाव जीत गए हैं. प्रशांत किशोर को कुल 63203 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 44250 वोट मिले. बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट है. वे यहां से लगातार पांच बार विधायक रहे हैं. उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया.

    इधर, मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 6016 वोटों से जीत दर्ज की. बीजेपी ने यहां पूर्व गृह मंत्री  नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था. आशुतोष तिवारी नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर भी नहीं जीत पाए ऐसा सूत्रों का कहना है. वहीं, गुजरात के मंजलापुर में बीजेपी के सत्येंद्र भाई (सतीश) पटेल ने  30630 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है. उन्होंने कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को हराया. तीनों सीटों पर 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी.

    प्रशांत किशोर बोले- बिहार सिर्फ मजदूर बनने के लिए पैदा नहीं हुए 
    जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा- सारा फायदा गुजरात को ही क्यों मिलना चाहिए?बिहारी सिर्फ मजदूर बनने के लिए पैदा नहीं हुए हैं, प्रदेश एक बेहतर मुख्यमंत्री का हकदार है. प्रशांत किशोर ने कहा- हमारी प्राथमिकता  जनता का सम्मान करना है। वे बोले - मेरे विधायक बनने से बांकीपुर रातों - रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन आप अगले दो-तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर देखेंगे. बांकीपुर की जनता ने भाजपा नेतृत्व को एक स्पष्ट संदेश दिया है. कृपया बिहार के लिए एक अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री नियुक्त कीजिए.

    दतिया में कांग्रेस 6016 वोटो से जीती, भोपाल में जश्न, बांटी मेलोडी चॉकलेट
    दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस की घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को लगभग 6000 से अधिक वोटो से हरा दिया. कांग्रेस की जीत से मध्य प्रदेश में जश्न का माहौल है. ढाई साल में दूसरी बार यह सीट कांग्रेस के खाते में गई है. बीजेपी के आशुतोष तिवारी की हार के बाद कई तरह की खबरें सामने आ रही है. कांग्रेस की जीत से सबसे बड़ा झटका पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को लगा है.

    जीतू पटवारी ने कहा- यह सामूहिक जीत है.
    दतिया उप चुनाव के नतीजे में कांग्रेस की जीत पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, "दतिया का चुनाव राहुल गांधी की जीत को दिखाता है. यह उनकी कोशिशों और देशभर में उनके बनाए नॉरेटिव  को दर्शाता है. वे लोगो, युवाओं, किसानों, गरीबों, मजदूरों और समाज के हर उसे वर्ग की आवाज बन गए हैं, जिन्हें एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है. राहुल गांधी द्वारा उठाए गए इन मुद्दों का असर दतिया में साफ दिखा. दतिया की जनता ने मध्य प्रदेश सरकार का असली चेहरा भी बेनकाब कर दिया है.

    दतिया में जीत के बाद दिग्विजय सिंह के घर पर जश्न 

    दतिया उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं  और समर्थकों का जश्न जारी है. भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आवास पर मिठाईयां बांटकर जीत का जश्न मनाया गया.

    मांजलपुर में बीजेपी का दबदबा बरकरार, उपचुनाव में मिली बड़ी जीत
    मांजलपुर उपचुनाव सीट से बीजेपी के प्रत्याशी सतीश पटेल ने  जीत दर्ज कर ली है. भाजपा प्रत्याशी ने  अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार को 30630 मतों के अंतर से हरा दिया. गुजरात के  बड़ोदरा जिले के मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत  दर्ज की है.