छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग में प्रमोशन
रायपुर, 3 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग में तीन अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। जनसंपर्क विभाग के उपसंचालक छगनलाल लोन्हारे, कमल कुमार बघेल और मनुदाऊ पटेल को संयुक्त संचालक पदोन्नत किया गया है। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ सूचना केंद्र दिल्ली में पदस्थ सुनील सिंह को अपर संचालक के रूप में पदोन्नति दी गई थी।
सोमवार को जनसंपर्क विभाग, महानदी भवन के उपसचिव ने इन तीनों अधिकारियों की पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में इन नवपदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। छगनलाल लोन्हारे जनसंपर्क संचालनालय में, कमल कुमार बघेल जिला जनसंपर्क कार्यालय बस्तर तथा मनुदाऊ पटेल जिला जनसंपर्क कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ हैं। फिलहाल इन तीनों अधिकारियों को उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है। पढ़ें राज्य शासन का आदेश..