• कवर्धा में प्रधानमंत्री जनमन योजना तहत बनी 2 करोड़ की सड़क पहली बारिश में बह गई

    कवर्धा, 27 सितंबर 2026। कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत करीब 2 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क पहली ही तेज बारिश में सवालों के घेरे में आ गई है। चिमरा से बरभांवर तक करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क कई जगह से टूटकर पानी में बह गई। सड़क की बदहाली को लेकर कुछ दिन पहले ही सवाल उठाए गए थे और निर्माण की गुणवत्ता की जांच की मांग भी की गई थी। अब बारिश के बाद सड़क की जमीनी हकीकत सामने है।

    ये तस्वीरें कवर्धा जिले के चिमरा से बरभांवर तक बनाई गई सड़क की हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत करीब 2 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से लगभग 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया गया था।
    लेकिन पहली ही तेज बारिश ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए। सड़क कई जगह से टूट गई और कुछ हिस्सों में सड़क का मलबा पानी के साथ बहता नजर आया। सबसे बड़ी बात यह है कि अब बारिश के बाद सड़क की हकीकत खुद सामने आ गई है।