झारसुगुड़ा में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 'आशीर्वाद समूह' की अनोखी पहल, कई वरिष्ठ नागरिक हुए सम्मानित
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट:- झारसुगुड़ा, 23 अगस्त 2026. यहां के होटल मोहनी रॉयल के सभा कक्ष में शुक्रवार शाम 'वर्ल्ड सिटिजन दिवस' पर "हम साथ - साथ हैं" आशीर्वाद ग्रुप द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हालांकि आशीर्वाद ग्रुप ने 2025 में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 95 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया था, वहीं, इस वर्ष शुक्रवार शाम 21 अगस्त 2026 को 116 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया. इस तरह से समाज के विभिन्न क्षेत्र से जुड़े हुए वरिष्ठ नागरिकों को मान सम्मान देने के लिए "आशीर्वाद ग्रुप" सामाजिक संगठन की लोग खूब सराहना कर रहे हैं.
दरअसल, "हम साथ साथ हैं" आशीर्वाद ग्रुप द्वारा एजुकेशनल, स्वास्थ्य सेवा, बिजनेस और सामाजिक कार्यक्रम से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों को, जिनकी उम्र 60 से 90 साल के हैं. ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को आकर्षक सिस्टम से सम्मानित किया जाता है. इसी क्रम में शुक्रवार शाम झारसुगुड़ा स्थित होटल मोहनी रॉयल के सभागार में इस क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ता तपस्वी लाल तिवारी एवं उनकी धर्मपत्नी सुभाषिनी तिवारी को सम्मान पत्र एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.
इस मौके पर भारी संख्या में नगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. दरअसल, आशीर्वाद ग्रुप के सदस्यों को इस तरह के जन सरोकार से जुड़े कार्यों को नियमित तौर पर किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया. ताकि सार्थक समाज बनाने में मदद मिल सके.