लगातार हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी के हाथ लगी एक शानदार जीत, सत्तारूढ़ भाजपा बुरी तरह पराजित
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पराजित होने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल बार काउंसिल चुनाव में जोरदार वापसी करते हुए 23 में से 15 सीटें जीत कर अपना दबदबा बरकरार रखा है, वहीं, राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी मात्र 3 सीटों पर ही सिमट गई है. इस जीत ने टीएमसी (ममता बनर्जी) खेमे में नया उत्साह भर दिया है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-
कोलकाता, 19 अगस्त 2026. पश्चिम बंगाल की सत्ता पर लंबे समय तक काबिज रहने वाली ममता बनर्जी को राज्य में लगातार हर का सामना करना पड़ रहा था. विधानसभा चुनाव में बीजेपी से मिली शिकस्त के बाद टीएमसी के हाथ से लगातार लोकल बॉडी खिसकती जा रही थी, लेकिन अब टीएमसी को बार काउंसिल के चुनाव में बड़ी जीत हाथ लगी है. जिससे ममता की पार्टी को बड़ा नैतिक बल मिलेगा. पश्चिम बंगाल बार काउंसिल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बीजेपी को धूल चटाते हुए 23 में से 15 सीटों पर शानदार जीत दर्ज करके अपना दबदबा बरकरार रखा है. इस चुनाव में सत्तारूढ पार्टी बीजेपी को 3, वाम मोर्चे को 3 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली है. ममता बनर्जी की सिफारिश पर मैदान में उतरे टीएमसी के वकील प्रत्याशियों ने 5 आरक्षित महिला सीटों में से 4 पर जीत हासिल की है.
बार काउंसिल चुनाव में टीएमसी का दबदबा
पश्चिम बंगाल बार काउंसिल की कुल 23 निर्वाचित सीटों में से 18 पुरुषों और 5 महिलाओं के लिए आरक्षित थी. नतीजों में टीएमसी ने 15, बीजेपी ने 3, लेफ्ट फ्रंट ने 3 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि 5 महिला सीटों में से टीएमसी ने 4 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती है. चुनाव के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक, बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया 2 और महिला उम्मीदवारों को मनोनीत करेगी, जिससे कुल सदस्य संख्या 25 हो जाएगी.
मैदान में उतरे थे 75 उम्मीदवार
बता दें कि इस चुनाव में कुल 75 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे. टीएमसी ने 23, बीजेपी ने 22, वाम मोर्चे ने 12 और 18 निर्दलीय वकीलों ने अपनी किस्मत आजमाई थी. खबर है कि टीएमसी लॉयर्स सेल के शुभाशीष चक्रवर्ती सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. अन्य प्रमुख विजेताओं में बैसोनर चटर्जी, अंसार मंडल, अशोक देव, इंद्रनील बसु और सिद्धार्थ मुखर्जी शामिल है. यह सभी ममता बनर्जी की सिफारिश पर मैदान में उतरे थे.
टीएमसी बनाएगी नया बोर्ड
टीएमसी लॉयर्स सेल के सदस्य संजय वर्धन ने बताया कि सभी जिला अदालतों के प्रैक्टिसिंग अधिवक्ताओं द्वारा मतदान के जरिए बार काउंसिल का गठन किया गया है. हालांकि, चुनाव के लिए मतदान 9 मार्च से शुरू हुआ था लेकिन पिछले चुनाव की तुलना में बीजेपी ने 3, कांग्रेस ने 2 सीटें बरकरार रखी, जबकि लेफ्ट फ्रंट 4 से घटकर 3 सीटों पर सिमट गई है.