• तेलंगाना में भीषण सड़क दुर्घटना, 6 की हुई मौत, 20 हुए घायल, कंटेनर से टकराई निजी बस

    तेलंगाना में  बुधवार तड़के हुआ भीषण सड़क दुर्घटना इतना भयानक था कि 6 लोगों की जान चली गई और 20 लोग घायल हो गए. यहां के सूर्यपेट  जिले के द्वारकुंटा के नजदीक एक निजी बस खड़े कंटेनर से जा टकराई. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की हृदयविदारक रिपोर्ट:

    हैदराबाद, 26 अगस्त 2026. हैदराबाद- विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक निजी बस खड़े कंटेनर से टकरा गई, जिससे 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं कम से कम 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को  तत्काल नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है. यह हादसा तेलंगाना के  सूर्यपेट  जिले के  कोडद मंडल में द्वारकुंटा के नजदीक हुआ. बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के  एलुरु जा रही थी, तभी वह लोहे की छड़ों से लदे कंटेनर से टकरा गई.

    टक्कर इतनी जोरदार थी  कि कंटेनर से बाहर निकली लोहे की छडें बस के अगले हिस्से को चीरती हुई अंदर घुस गई, जिससे शीशे टूट गए और  छड़ें यात्रियों की सीटों तक पहुंच गई, आगे बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस में लगभग 42 यात्री सवार थे और  यह दुर्घटना तड़के 4:30 बजे से 5 बजे के बीच हुआ, जब अक्सर चालक की थकान एक वजह होती है. मौके पर अफरा - तफरी मच गया. घायल बुरी तरह क्षतिग्रस्त बस के मलबे में फंसे रहे और मदद के लिए चिल्लाते रहे.

    सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी और सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुख
    तेलंगाना के सूर्यपेट में हुए दुखद दुर्घटना बेहद दुखद है. जिन परिवारों ने अपने प्रिय जनों को खोया है, उनके प्रति मेरी घड़ी संवेदनाएं हैं. पीएम मोदी और सीएम रेड्डी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

    घायलों को पहुंचाया गया मेडिकल

    पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे  बचाव अभियान कार्य शुरू किया, जो 1 घंटे से अधिक समय तक चला. गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से, उन्होंने बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें इमरजेंसी इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.

    क्या है हादसे का कारण

    इस हादसे के कारण व्यस्त नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गया और गाड़ियां कई किमी तक फंसी रही, बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से मलबा हटाए. पुलिस मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों जांच शुरू कर दी है.