• पवित्र यमुना नदी पुष्कर यात्रा के क्रम में टिप्पाराजू रमेश बाबू ने सरयू नदी के गुप्तार घाट में लगाई डुबकी

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट:- अयोध्या, 13 जून 2026. देश के जाने-माने विशिष्ट पत्रकार टिप्पाराजू रमेश बाबू पवित्र यमुना नदी पुष्कर यात्रा के हिस्से के तौर पर विश्व कल्याण और लोगों की खुशहाली जिंदगी के लिए भगवान राम  के जन्मस्थली अयोध्या के सरयू नदी- गुप्तार घाट में पवित्र डुबकी लगाई और भगवान श्री राम के प्रोटोकॉल दर्शन किए.
    भगवान राम के दर्शन करने वाले भक्तों में पत्रकार  टी. रमेश बाबू सहित सत्य लक्ष्मी, रेणिकुंटा भास्कर, राममोहन रेड्डी, जाह्नवी, विष्णु और मल्लिकार्जुन राव प्रमुख थे.

    इन श्रद्धालुओं ने अयोध्या राम जन्मभूमि को बड़े पैमाने पर विकसित और सुंदर बनाने के साथ ही व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की जमकर तारीफ की. वहीं, पत्रकार टिप्पाराजू रमेश बाबू ने व्यवस्थित प्रोटोकॉल दर्शन का इंतजाम कराने के लिए अयोध्या गो सेवा आश्रम समिति के अध्यक्ष अवधूत रामदास और गौशाला के प्रबंधक अनूप शुक्ला को शुक्रिया कहा और उनका आभार जताया.