कोलकाता में रात 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर रेड, ताला तोड़कर पुलिस ने ली सभी कमरे की तलाशी
पश्चिम बंगाल में शनिवार सुबह पुलिस की एक बड़ी टीम सेंट्रल फोर्स के साथ तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कोलकाता के कालीघाट स्थित घर पर घंटों छापेमारी की. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-
कोलकाता, 13 जून 2026. एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि यह कार्रवाई पश्चिम मेदिनीपुर जिले के एक पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के सिलसिले में की गई है. इससे दो दिन पहले भी पश्चिम बंगाल सीआईडी टीम ने राज्य विधानसभा से जुड़े कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले को लेकर अभिषेक बनर्जी से घंटों पूछताछ की गई थी. इसके साथ ही विभिन्न जांच एजेंसियों ने उन्हें हाल में कई नए समन भी जारी किए हैं.
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पश्चिम मेदिनीपुर के सलबनी थाने और कोलकाता पुलिस के अधिकारियों समेत कई पुलिस की टीमें शनिवार सुबह करीब 3 बजे अभिषेक बनर्जी के कालीघाट - पटुआपाड़ा स्थित घर के बाहर पहुंची और केंद्रीय बल के जवानों ने घर के बाहर मोर्चा संभाल लिया, जबकि पुलिस अधिकारियों ने घर के भीतर घुसने की कोशिश की.
तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने ताला तोड़कर घर में एंट्री की. इस मामले की जानकारी प्राप्त होते ही पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी के घर पहुंच गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई 4 घंटे से भी अधिक समय तक चली. सुबह भी पुलिसकर्मी घर के भीतर मौजूद रहे और कई अधिकारियों को सुबह-सुबह घर से बाहर निकाल कर चर्चा करते हुए और फिर दोबारा घर में घुसते हुए देखा गया.
घर से बाहर आने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ताला तोड़कर घर में घुसी और हर कमरे की तलाशी ली. हालांकि, अधिकारियों ने तत्काल यह स्पष्ट नहीं किया कि यह कार्रवाई कि मामले के तहत की गई है.
कल्याण बनर्जी के हमले के बाद नरम पड़े अभिषेक बेनर्जी, जानिए क्या कहा
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के वफादार माने जाने वाले नेता कल्याण बनर्जी ने दो दिन पहले ही अभिषेक बनर्जी को आड़े हाथों लिया था. कल्याण बनर्जी ने यहां तक का दिया था कि ममता बनर्जी को उनमें या अभिषेक बनर्जी में से किसी एक को चुनना होगा. उन्होंने अभिषेक को अहंकारी बताया था.
शुक्रवार को अभिषेक बनर्जी ने इसका जवाब दिया लेकिन उनका लहजा बहुत ही उदार था. उन्होंने कहा, "जो टॉप लीडर्स मेरे खिलाफ बोल रहे हैं, पार्टी में इन मुद्दों पर चर्चा करने की पूरी गुंजाइश है और आप खास तौर पर कर सकते हैं कि कल्याण बनर्जी ने अपनी बात रखी है. उन्हें मेरे बारे में बोलने का पूरा अधिकार है. वे मेरे बारे में कुछ करें शब्द भी कह सकते हैं. यह भी उनका अधिकार है."
अभिषेक ने कहा, " कल्याण बनर्जी ने मुझे बचपन से देखा है. उन्होंने मुझे बड़ा होते हुए देखा है. मैं उनकी बातों को नकारात्मक रूप में नहीं लेता. हो सकता है कोई ऐसी घटना हुई हो जिससे उन्हें बुरा लगा हो, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा हो. लेकिन कल्याण बनर्जी के प्रति मेरे मन में कोई व्यक्तिगत नाराजगी या शिकायत नहीं है. मैं पहले भी उनका सम्मान करता था और आने वाले दिनों में भी करता रहूंगा."