भतीजे के प्यार में पागल हुई बुआ, चुपके से रचा ली शादी; घरवालों ने की जमकर धुनाई
आजकल अजीब-अजीब मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में प्रेम विवाह करने वाली युवती के साथ माता-पिता द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. पंचायत में विवाद और जुर्माने का फैसला हुआ, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मधेपुरा, 13 जून 2026। बिहार के मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव से प्यार का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक लव मैरिज करने वाली एक युवती के साथ उसके माता-पिता ने बेरहमी से मारपीट की. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो में युवती के बाल पकड़कर मां जमीन पर पटकती नजर आ रही है. वहीं पिता गले पर पैर रख उसे जान से मारने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाग पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.
लव मैरिज से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, पूजा कुमारी ने एक महीने पहले रिश्ते में भतीजे लगने वाले बिट्टू कुमार नाम के एक युवक से लव मैरिज की थी. दोनों के घर भी आस-पास रहते हैं. इस शादी से नाराज दोनों परिवारों और गांव वालों ने पंचायत भी बुलाई. इसके साथ ही लड़की के परिवार ने लड़के के परिवार पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया. स्थानीय मुखिया बीरेंद्र शर्मा पंचायत की खबर मे मुहर लगाई है.
घर बुलाकर की गई मारपीट
जानकारी के मुताबिक, 8 जून को युवती के माता-पिता उसे ससुराल से अपने घर ले गए और फिर घर पहुंचते ही उसके साथ मारपीट की गई. सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवति को सुरक्षित थाने लेकर चली गई.
मां ने कहा- परिवार की प्रतिष्ठा धुमिल हो गई
युवती की मां दुलारी देवी ने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने बेटी के साथ मारपीट की थी. उन्होंने कहा कि बेटी ने बिना परिवार की इजाजत के रिश्ते में भतीजे लगने वाले युवक से शादी की थी. जिससे परिवार की समाज में प्रतिष्ठा धुमिल हो गई.
जांच पड़ताल कर रही पुलिस
फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो, पीड़िता की शिकायत और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. शंकरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की तरफ से लिखित शिकायत मिली है. पुलिस वीडियो और शिकायत की जांच कर रही है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.