आजादी की सालगिरह पर अपेक्स बैंक में ब्लड डोनेशन कैम्प, 42 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया
अपेक्स बैंक और काश फॉउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प का उद्घाटन रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया।
रायपुर, 14 अगस्त 2026। आजादी की 80 वीं सालगिरह को यादगार बनाने के लिए अपेक्स बैंक और काश फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को पंडरी ब्रांच और मुख्यालय नया रायपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन थैलेसेमिया, सिकलिन, एनीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान की दिशा में एक सार्थक कदम है। इन बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को निःशुल्क ब्लड प्रदान किया जाता है। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन पुरन्दर मिश्रा, विधायक रायपुर उत्तर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक केएन कांडे, काश फाउंडेशन के फाउंडर काजल सचदेव तथा काश फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेश सचदेव विशेष रूप से उपस्थित रहे। मिली जानकारी के अनुसार अपेक्स बैंक के इस रक्तदान शिविर में 42 यूनिट ब्लड का कलेक्शन किया गया। पंडरी ब्रांच में 24 लोगों ने ब्लड डोनेट किया, वहीं मुख्यालय नया रायपुर में 18 यूनिट रक्तदान किया गया। प्रबंध संचालक केएन कांडे ने ब्लड डोनर्स को अपने हाथों से सर्टिफिकेट प्रदान किया। ब्लड शिविर में अपेक्स बैंक मुख्यालय, नवा रायपुर, अपेक्स बैंक शारदा चौक, पंडरी, पंजीयक सहकारिता, अपेक्स बैंक के हितग्राहियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ब्लड डोनेशन कैम्प में अपेक्स बैंक के डीजीएम भूपेश चन्द्रवंशी, एजीएम अरुण पुरोहित, एजीएम एलके चौधरी, एजीएम अजय भगत, प्रबंधक अभिषेक तिवारी, एके लहरे, गुंजार सिंह ठाकुर तथा पंकज सोढ़ी, पी.एल. पुलस्त, ममता देवांगन, रुमित सोढ़ी एवं बैंक के अन्य अधिकारी- कर्मचारियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।