• देशभर में शुक्रवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील, सीजेपी ने जारी किया एसओपी

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 24 जुलाई (शुक्रवार) को देशभर में 'हर जिले में एक दिन, एक मांग ' के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है. इसके लिए  सीजेपी ने एक एसओपी भी जारी की है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-

    नई दिल्ली, 24 जुलाई 2026. कॉकरोच जनता पार्टी
    (सीजेपी) ने गुरुवार को देश भर में पुलिस कार्रवाइयों के शिकार हुए लोगों के साथ एकजुटता जताते हुए 24 जुलाई, शुक्रवार को 'हर जिले में, एक दिन, एक मांग' के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन का राष्ट्व्यापी आह्वान किया है.

    पोस्टर जारी कर बताया क्या करना है?
    पोस्ट में जारी बयान के मुताबिक, यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा. विभिन्न छात्र संघों और अन्य संगठनों से अपील की गई है कि वे स्थानीय स्तर पर अनुमति लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन की तैयारी करें. प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मांगों को पूरे समुदाय के सामने पढ़ा जाएगा और पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के प्रति एकजुटता व्यक्त की जाएगी.

    अपील की अहम बातें...
    ● हर जिले में एक साथ करें प्रदर्शन.

    ● पूरी शांति बनाए रखें.

    ● छात्रों की मांगों को सार्वजनिक रूप से पढ़ें.

    संगठन ने जारी किए गए पोस्ट में बताया है कि विस्तृत एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर), कॉलेटरल्स और मेमोरेंडम टेम्प्लेट 101 पर उपलब्ध कराए गए हैं. पोस्ट के अंत में ' इंकलाब जिंदाबाद' और' भारत माता की जय' के नारे लगाए गए हैं. बता दें कि  सीजेपी का यह आह्वान ऐसे समय  मे आया है जब देश के विभिन्न राज्यों में पुलिस पर छात्रों से बर्बरता के आरोप लग रहे हैं. संगठन ने सभी नागरिकों, छात्रों और सामाजिक संगठनों से 24 जुलाई को इस शांतिपूर्ण विरोध में भाग लेने की अपील की है.