• छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने संभाग संयोजकों की नियुक्ति की, भारत साहू को बिलासपुर संभाग की जिम्मेदारी

    रायपुर, 24 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने अपने सांगठनिक गतिविधियों में विस्तार करते हुए किसान प्रकोष्ठ के संभाग संयोजकों की नियुक्ति की है। धनगांव (गोसाई), जिला- मुंगेली निवासी भारत साहू को बिलासपुर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं  टाटीबंध के कैलाश साहू को रायपुर संभाग का संयोजक बनाया गया है। खैरागढ़ के दुर्गेश साहू को दुर्ग संभाग, कोरिया के राजेश साहू को सरगुजा तथा तेलावट, कांकेर के रामरतन साहू को बस्तर संभाग के संयोजक बनाए गए हैं। वहीं कवर्धा के बालाराम साहू को किसान प्रकोष्ठ का महामंत्री बनाया गया है।  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. निरेंन्द्र साहू की सहमति से प्रदेश साहू संघ किसान प्रकोष्ठ के संयोजक चोवाराम साहू ने उपरोक्त नियुक्ति की है। समाज के सक्रिय एवं ऊर्जावान सदस्यों को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। 

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चोवाराम साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ की करीब 24% आबादी साहू समाज की है। इस लिहाज से समाज को अपेक्षित प्रतिनिधित्व देने के लिए कई स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। किसान प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने-अपने संभागों के जिलों में जाकर सामाजिक जनों की उन्नति के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वह साहू समाज को नई दिशा एवं गति देने के लिए अपना सक्रिय योगदान देंगे।

    किसान प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति के बाद 22 जुलाई को रायपुर के टिकरापारा स्थित भामाशाह छात्रावास में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेंन्द्र साहू की अध्यक्षता एवं किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चोवाराम साहू के नेतृत्व में किसान प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की समस्याओं के समाधान, कृषि क्षेत्र के विकास, संगठन के विस्तार, समाज में युवा सहभागिता तथा किसान प्रकोष्ठ की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही किसान हितों को लेकर भविष्य की रणनीति तैयार करते हुए संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं गांव तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

    बिलासपुर के नवनियुक्त संभाग संयोजक भारत साहू इससे पहले मुंगेली के जरहागांव तहसील साहू संघ के अध्यक्ष रहे। अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में उन्होंने सरकार से संवाद कर जरहगांव में भूमि आवंटित कराकर तहसील साहू संघ के लिए भवन तैयार किया। वहीं अमरकंटक में साहू समाज का धर्मशाला भी चला रहे हैं। बिलासपुर के आसपास करीब 6- 7 जिलों में समाज के लोगों के बीच उन्हें कार्य करने का अनुभव है। भारत साहू ने कहा कि वे सामाजिक जनों की तरक्की के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।