CG Forest Promotion: 22 डिप्टी रेंजर बने रेंजर
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में 22 उपवन क्षेत्रपालों को वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नति दी गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, महानदी भवन नया रायपुर से जारी आदेश के मुताबिक इन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना अभी नहीं की गई है। वह पृथक से किया जाएगा। राज्य के विभिन्न वन मंडलों में पदस्थ डिप्टी रेंजर्स को पिछले दिनों आहूत विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक में रेंजर्स पदोन्नत करने का निर्णय लिया गया था। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के उप सचिव डीआर सोंटापार ने बुधवार को प्रमोशन ऑर्डर जारी कर दिया है। देखें लिस्ट..