छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के आधा दर्जन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव
रायपुर, 23 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) संवर्ग के 6 अधिकारियों की जिम्मेदारी प्रशासनिक दृष्टिकोण से बदली गई है। जारी आदेश में अपर कलेक्टर से लेकर डिप्टी कलेक्टर तक के प्रभार बदले गए हैं। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने इन 6 अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के बाद इन्हें नया दायित्व सौंपा है।
दुर्ग कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक महेश सिंह राजपूत को एसडीएम दुर्ग शहर, लवकेश कुमार ध्रुव को एसडीएम धमधा, उत्तम कुमार ध्रुव को एसडीएम पाटन और प्रकाश सोनी को एसडीएम भिलाई-3 का प्रभार दिया गया है। वहीं हरवंश सिंह मिरी को अपर कलेक्टर दुर्ग और सोनाल डेविड को डिप्टी कलेक्टर जिला मुख्यालय पदस्थ किया गया है।