• मुख्यमंत्री की कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 12 अक्टूबर को

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 12 अक्टूबर को  मंत्रालय में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस रखी गई है, जिसमें CM जिलों में सरकार की योजनाओं की स्थितियों से वाकिफ होंगे तथा कलेक्टर्स की परफॉर्मेंस रिपोर्ट भी जांचेंगें।
    रायपुर, 11 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में  12 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर शामिल होंगे। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, सुशासन की स्थिति और जनसेवा की गुणवत्ता पर समीक्षा की जाएगी। इस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री जिला कलेक्टर्स की परफॉर्मेंस रिपोर्ट भी जांचेंगें।
     
             सरकार बनने के बाद सीएम साय ने 12 और 13 सितंबर 2024 को राजधानी के सर्किट हाउस में दो दिन तक कलेक्टर- एसपी कॉन्फ्रेंस ली थी। ठीक एक साल बाद फिर वे कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस लेंगे। लेकिन इस बार अलग-अलग लेंगे। एसपी और डीएफओ कॉन्फ्रेंस भी पृथक से लेंगे।