• भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंचे CM साय, ओडिशा के मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

    भुवनेश्वर/रायपुर, 20 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपरिवार रविवार को भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पुरी पहुंचे। इससे पहले भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। माझी ने साय का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच भी आत्मीय संबंध हैं। विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से नागरिकों को लाभ मिलने के साथ ही पूरे क्षेत्र की प्रगति को भी नई गति मिलेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री साय भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर में महादेव का दर्शन किया। आज शाम पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के वहां श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करेंगे। पुरी में रात्रि विश्राम के पश्चात सोमवार को वे रायपुर लौटेंगे।