• धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर जिम्मेदार होंगे; कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू, CM ने चेताया

    रायपुर, 12 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन के पंचम स्थल स्थित सभागृह में कलेक्टर कान्फ्रेंस शुरू हो चुका है। मुख्य सचिव विकासशील ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री ने सरकार की फ्लैगशिप योजना धान खरीदी से की। धान खरीदी के संबंध में कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश दिया और कहा कि हर हाल में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। सभी आवश्यक तैयारियां आप लोग कर लेवें। साथ ही मुख्यमंत्री ने चेताया भी यदि धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर  कलेक्टर जिम्मेदार होंगे।
     
             साय ने प्रभारी सचिवों को जिलों में धान खरीदी की पैनी निगरानी करने के निर्देश दिए। संवेदनशील केंद्रों की गहन निगरानी करने भी कहा। पूरी पारदर्शिता और सुगमता के साथ हो धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था हो। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से चौकसी बढ़ेगी। अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में  विशेष निगरानी के निर्देश दिए। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के किसानों के पंजीयन की सुगम व्यवस्था हो। कलेक्टरों को विशेष शिविरों के माध्यम से शत प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश दिए।