• चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की खुदकुशी, शॉपिंग मार्ट के मलिक के खिलाफ केस दर्ज

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की पर एक शॉपिंग मार्ट के मलिक ने कथित तौर पर कॉस्मेटिक का सामान चोरी करने का आरोप लगाया था और उसका स्कूटर जब्त कर लिया था. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की  खास रिपोर्ट:-

    कोरिया, 10 जुलाई 2026. छत्तीसगढ़ के  कोरिया जिले के बैकुंठपुर में एक कांस्टेबल की 17 वर्षीय बेटी ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है. पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि लड़की पर एक शॉपिंग मार्ट के मालिक ने कथित तौर पर कॉस्मेटिक सामान चुराने का आरोप लगाया था और उसका स्कूटर जब्त कर लिया था. उन्होंने बताया कि शॉपिंग मार्ट के मालिक ने स्कूटर वापस करने के बदले पैसे की मांग की थी. पुलिस के मुताबिक, 11वीं कक्षा की छात्रा का शव बुधवार दोपहर बैकुंठपुर पुलिस इलाके में स्थित पुलिस लाइन के उसके घर की रसोई में फंदे यह लटका हुआ बरामद हुआ.

    मार्ट के मालिक ने लगाया था कॉस्मेटिक चुराने का आरोप 
    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 7 जुलाई ( मंगलवार) को अपनी छोटी बहन के साथ घर का सामान खरीदने के लिए वह बैकुंठपुर शहर के संजय चौक स्थित आईसी मार्ट गई थी. लेकिन मार्ट के मालिक ने उसे पर कॉस्मेटिक का सामान चुराने की कोशिश का आरोप लगाया, जबकि दोनों बहनें सामान लेकर स्टोर से बाहर भी नहीं निकली थी. उन्होंने बताया कि मलिक ने लड़की और उसकी बहन से चोरी कबूल ने  कथित तौर पर एक बयान लिखवाया और उसे पर साइन करवाए, साथ ही वह जिस स्कूटर से आई थी, उसे भी जब्त कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि शॉप संचालक ने बहनों से कथित तौर पर कहा कि  बिना पैसे दिए स्कूटर वापस नहीं किया जाएगा.

    आरोपों के चलते की खुदकुशी

    पुलिस के मुताबिक, घटना के बारे में बहनों ने अपने परिवार को कुछ नहीं बताया और इसके बजाय  अपनी जान- पहचान वाले एक सहायक उप निरीक्षक को जानकारी दी. लड़की के पिता और कांस्टेबल शिवनाथ सिंह पैकरा ने बताया कि बुधवार सुबह घटना के बारे में पता चलने पर वो आईसी मार्ट गए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि दुकान के मालिक दीपक वैध, विनोद वैध और जगत वैध ने स्कूटर वापस करने के लिए बदले में 50 हजार रुपए की मांग की थी. कांस्टेबल शिवनाथ सिंह ने बताया कि जब वह बुधवार दोपहर बस स्टैंड पर अपनी पत्नी को लेने गए थे, उसी समय उनकी बेटी ने घर पर आत्महत्या कर ली.

    बेटी ने सुसाइड नोट में क्या लिखा

    मम्मी - पापा मुझे माफ कर देना. मेरी वजह से आप लोगों को बदनामी झेलनी पड़ रही है, इसलिए मैं अब दुनिया छोड़कर  जा रही हूं. इधर, आक्रोशित स्वजन और सैकड़ो महिलाओं ने सिटी कोतवाली का घेराव कर आरोपितों  की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया. पुलिस के मुताबिक, 7 जुलाई को कांस्टेबल की दो नाबालिग  बेटियां आईसी मार्ट सामान लेने गई थी. वहां शॉपिंग मालिक ने उन पर डेढ़ हजार रुपए  के कॉस्मेटिक के सामान की चोरी का आरोप लगाया. घटना से सहमी नाबालिग बालिका ने पुलिस लाइन स्थित आवास में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी. थाना प्रभारी ने बताया कि मार्ट को सील कर दिया गया है.

    परिजनों के  डर से पिता को नहीं दी जानकारी
    कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने कहा कि चोरी का आरोप लगने और स्कूटर को लेकर दबाव बनाए जाने के बाद लड़की अवसाद में थी. वह अपने पिता को इसीलिए नहीं बता पाई क्योंकि उसे डांट पड़ने का डर था. कुर्रे ने बताया कि मार्ट के मालिक को  स्कूटर जब्त करने या पुलिस को सुचित करने के बजाय  खुद कार्रवाई करने का कोई अधिकार नहीं था. उन्होंने बताया कि शॉपिंग मार्ट के तीन मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. हालांकि , शॉपिंग मार्ट के मालिक फरार बताए जा रहे हैं.