IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 24 IPS के तबादले, एक रेंज आईजी और 11 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए, देखें लिस्ट..
रायपुर 10 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। एक रेंज के आईजी और 11 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। बालाजी सोमावार की जगह अजय यादव को राजनांदगांव पुलिस रेंज का आईजी बनाया गया है। वही कबीरधाम, बेमेतरा, कोरिया, धमतरी, सुकमा, बालोद, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, सूरजपुर, नारायणपुर तथा मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक की नई पदस्थापना की गई है। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है। फिलहाल देखें पूरी लिस्ट..