• नेपाल में बाढ़ से तबाही, 95 की मौत 500 से अधिक लापता, बिहार में एनडीआरएफ  टीम अलर्ट

    नेपाल में आई बाढ़  ने भारी तबाही मचाई है. जहां 95 लोगों की मौत हो गई. वहीं 105 भारतीयों समेत 500 लोग लापता है. बाढ़ के बाद बिहार में भी अलर्ट जारी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल पीएम से फोन पर बात की है और हर संभव  मदद का भरोसा दिया है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-

    काठमांडू/ नई दिल्ली, 27 अगस्त 2026. नेपाल में आई बाढ़  ने भीषण तांडव मचाया है. पानी का उफान शहरों और गांवों तक पहुंच गया है. तिब्बती इलाके से आई बाढ़ में कहीं पुल पानी में बह गया,तो कहीं सड़कें सैलाब में समा गई, कहीं कारें और ट्रक पानी के बहाव में बहते नजर आए. बाढ़ में अब तक 95 लोगों की मौत हुई है और करीब 500 लोग लापता हैं. इनमें 105 भारतीय भी शामिल हैं. काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे करीब  400 तीर्थयात्री रसुवागढ़ी में संपर्क से कट गए हैं. काठमांडू की टच कैलाश ट्रैवल्स एंड टूर्स के प्रबंध निर्देशक बासु कुमार अधिकारी ने कहा, " कुछ को छोड़कर, हम दोपहर 3 बजे तक तीर्थ यात्रियों से संपर्क नहीं कर पाए हैं. "

    नेपाल ट्रैकिंग एजेंसी संगठन के अध्यक्ष सागर पांडे ने कहा कि तीर्थ यात्रियों से संपर्क करने और उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाने की  कोशिशें चल रही है. अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी नेपाल में सुबह करीब 9 बजे भोटे कोसी नदी के अचानक बाढ आ गई. पानी तिब्बत की ओर से आया. पानी अचानक बढ़ने से रसुवा जिले के तिमुरे और समीपवर्ती स्याफ्रूबेसी इलाके में भारी नुकसान हुआ है. रसुवा जिला तिब्बत सीमा से करीब 125 किमी दूर है. नेपाल के राष्ट्रीय आपदा विभाग  ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, चितवन और गोरखा के नदी किनारे रहने वाले लोगों से अगले आदेश तक सतर्क रहने के लिए कहा है.

    अचानक आई बाढ़ के बाद से सैकड़ो लोग लापता है. कोसी नदी में बाढ़ से त्रिशूली नदी बेसिन के जिलों, जिनमें नुवाकोट, धादिंग, चितवन, गोरखा और आसपास के इलाका प्रभावित हैं. उधर, शिन्हुआ न्यूज़ के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दक्षिण पश्चिम चीन के शिजांग में  गियोरोंग बॉर्डर पोर्ट पर नेपाल में मिट्टी खिसकने से हुए नुकसान के बाद लापता लोगों को ढूंढने और बचाने के लिए पूरी कोशिश करने का आदेश दिया है.

    पीएम मोदी ने नेपाल पीएम को दिया हर संभव मदद का भरोसा
    पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के साथ फोन पर हुई बातचीत की जानकारी मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है. उन्होंने लिखा,' मैं नेपाली पीएम से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई जान माल की हानि पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. इस कठिन समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाई बहनों के साथ एकजुटता सिख खड़े हैं. भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है. हमारी टीमें बचाव और राहत कार्यों में मिलकर काम कर रही है.

    नेपाल में आई बाढ़ पर राहुल गांधी ने जताया दुख

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नेपाल में बाढ़ से मची तबाही पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से मैं बहुत चिंतित हूं, जिसमें भारतीय तीर्थ यात्रियों सहित सैकड़ो लोग लापता हो गए हैं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. मेरी सहानुभूति उन परिवारों के साथ है जो अपने प्रियजनों के बारे में खबर का बेसब्री  से इंतजार कर रहे हैं. मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि वह नेपाली अधिकारियों के साथ समन्वय में लापता भारतीय नागरिकों का पता लगाने और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करें. मैं नेपाल के लोगों और इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा हूं."

    भारत ने भेजी नेपाल को जरूरी दवाइयां भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से निपटने के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत और जरूरी दवाइयां भेजी गई है. हमारी संवेदनाएं  पीड़ित परिवारों और प्रभावित सभी लोगों के साथ है. इस चुनौती के समय में भारत नेपाल और वहां के लोगों के साथ खड़ा है."

    नेपाल बाढ़ के चलते बिहार में हाई अलर्ट
    बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बताया कि' बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए पूरी आपदा प्रबंधन टीम हाई अलर्ट पर है. बाढ़ के खतरे वाले जिले बेतिया, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई है.