छत्तीसगढ़ के डेढ़ दर्जन भाजपा नेताओं को कैबिनेट-राज्य मंत्री का दर्जा
रायपुर, 27 अगस्त 2026। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न निगम- आयोगों में नियुक्त भाजपा नेताओं को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत द्वारा जारी आदेश के मुताबिक पूर्व विधायक एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी तथा महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं मार्कफेड के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, राज्य हथकरघा संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन, केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास तथा अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहर समेत 15 भाजपा नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक इन अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को केवल शिष्टाचार के तहत प्रदान किया गया है। उन्हें समस्त सुविधाएं दिलाने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग अथवा आयोग का होगा। फिलहाल देखें पूरी लिस्ट..