• दिल्ली में 11 साल की बच्ची के वहशी-दरिंदा का एनकाउंटर, पुलिस ने जवाबी फायरिंग में मारी गोली

    दिल्ली पुलिस ने 11 साल की बच्ची का रेप और मर्डर करने वाले आरोपी का एनकाउंटर किया है. इस एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी.
    दिल्ली, 24 जून 2026। दिल्ली पुलिस ने 11 साल की बच्ची को अगवा कर रेप करने के आरोपी कैब चालक का एनकाउंटर किया है. इस एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी. पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है. गोली लगने के बाद रोता हुआ दिखा.

    क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए लेकर पहुंची थी पुलिस
    यह एनकाउंटर उस वक्त हुआ जब पुलिस 29 साल के बाशु कुमार सिंह को क्राइम सीन पर रिक्रिएशन के लिए घटनास्थल पर लेकर पहुंची थी. आरोपी ने इस वारदात को फतेहपुर बेरी के पास मंडी रोड स्थित पर अंजाम दिया था. आरोपी ने कथित तौर पर अपनी कार के अंदर बच्ची का यौन उत्पीड़न किया और उसे फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के पास एक रिज एरिया में ले जाकर उसकी हत्या कर दी.

    आरोपी के पैर में मारी गोली
    पुलिस के अनुसार, जब क्राइम सीन रिक्रिएशन किया जा रहा था, तब आरोपी ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की और एक पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्तौल छीन ली. एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'इसके बाद हुई झड़प में आरोपी ने भागने की कोशिश की. पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलाई और उसे भागने से रोकने के लिए उसके पैर में गोली मार दी.'

    आरोपी को तुरंत काबू में किया गया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. उसकी हालत स्थिर बताई गई है. पुलिस ने कहा कि भागने की कोशिश के संबंध में कानूनी कार्यवाही शुरू की जा रही है.

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के माध्यम से सिंह को कथित बलात्कार और हत्या के छह घंटे के भीतर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. उस पर सोमवार तड़के महरौली में छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास फुटपाथ पर अपने परिवार के साथ सो रही बच्ची को अगवा करने, उसके साथ रेप करने और उसकी हत्या करने और उसके शव को हरियाणा सीमा के पास एक रिज एरिया में पत्थरों के नीचे छिपाने का आरोप है.

    देर रात से बच्ची पर रखे हुए थे नजर
    सूत्रों ने बताया कि बच्ची के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जिस फुटपाथ पर वह रहते हैं। जहां रविवार देर रात एक कैब चालक बार बार चक्कर लगा रहा था। लेकिन उस समय उन्हें कुछ संदिग्ध नहीं लगा और उन्होंने सोचा की सवारी का इंतजार कर रहा होगा। लेकिन वह देर रात वहां से नहीं गया। सुबह जब उसने देखा कि बच्ची गायब है, तो उनका शक उसी कैब चालक पर गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और कैब की पहचान कर ली।

    दो बार किया दुष्कर्म और फिर गला दबा दिया
    सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने बच्ची के दो बार दुष्कर्म किया था। उसके बाद उसने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह उसने बच्ची को पहले भी गुब्बरे बेचते हुए देखा था।

    ऐसे पकड़ा गया आरोपी
    पुलिस ने बच्ची के पिता के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। जिले की कई टीमों को जांच में लगाया गया। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया था कि सफेद रंग की कैब वाला देर रात तक यहां चक्कर लगा रहा था। उन्होंने उसे कई बार देखा था। पिता के शक जताने के बाद पुलिस ने सफेद रंग की कैब की तलाश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से कैब की पहचान की। एमजी रोड पर मौजूद तीन सौ सीसीटीवी कैमरों की मदद से कैब का रजिस्ट्रेशन नम्बर मिला और उसकी मदद से कैब के मालिक से बात हुई।