• निरीक्षण के लिए निकले इंजीनियर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ होटल में मिले, पति ने बुलाई पुलिस फिर..

    यूपी की राजधानी लखनऊ के एक होटल में बिजली विभाग के इंजीनियर को महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ पकड़ा गया। महिला के पति ने पुलिस को मौके पर बुला लिया।

    लखनऊ, 13 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) और एक महिला कंप्यूटर ऑपरेटर का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को लेकर बताया जाने लगा कि अधिशासी अभियंता के साथ मौजूद महिला के पति ने दोनों को गोमतीनगर के कॉन्टिनेंटल होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ा और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों से पूछताछ की।

    मिली जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में अधिशासी अभियंता के साथ दिख रही महिला उन्हीं के कार्यालय बांदा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थी और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां शुरू हो गई। कुछ समय बाद अधिशासी अभियंता का गोंडा ट्रांसफर हो गया। बताया जाता है कि लंबे समय से महिला से मुलाकात न होने के चलते अधिशासी अभियंता ने महिला को मिलने के लिए लखनऊ बुलाया और खुद भी लखनऊ पहुंचे।

    पीछे-पीछे पति भी पहुंच गया
    वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि अधिशासी अभियंता महिला के साथ गोमतीनगर स्थित कॉन्टिनेंटल नाम के होटल के कमरे में मौजदू थे। इसकी सूचना मिलते ही महिला के पति ने होटल में छापेमारी कर दी और इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने के बाद होटल में काफी हंगामा हुआ और अधिशासी अभियंता और महिला से पुलिस ने पूछताछ शुरू की। बताया जाता है कि कुछ समय बाद पुलिस के सामने दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

    इंजीनियर ने कहा वायरल हो रहा वीडियो पुराना है
    वहीं, इस वायरल वीडियो को लेकर अधिशासी अभियंता का कहना है कि बांदा जिले में तैनाती के दौरान लखनऊ में उनका एक प्रजेंटेशन लगा हुआ था। उसी प्रजेंटेशन में मदद के लिए वे अपने साथ अपनी कंप्यूटर ऑपरेटर को लेकर आए थे। उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो काफी पुराना है। हालांकि, इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई साफ जानकारी नहीं दी जा रही है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद बिजली विभाग की ओर से हर पहलू पर जांच शुरू कर दी गई है।