• खाद्य मंत्री बघेल ने बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी

    रायपुर, 7 जुलाई 2026। भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में संचालित 'सहयोग केंद्र' में सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने उपस्थित होकर पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।

    सहयोग केंद्र में इस दौरान खाद्य मंत्री बघेल ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं, सुझावों और विभिन्न जनहित के मुद्दों को विस्तार से सुना। कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए  बघेल ने कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहयोग केंद्र एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रहा है।

    कार्यकर्ताओं के माध्यम से आने वाली जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेशभर से काफी संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अपनी बात रखी और बघेल ने सभी को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए विषयों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। ​इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू एवं कार्यालय मंत्री अशोक बजाज भी उपस्थित रहे।​