• निगम आयोगों में बड़ी नियुक्ति, ममता साहू महिला आयोग की अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट..

    रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे इंतजार के बाद विभिन्न निगम, मंडलों, बोर्डों, आयोगों और प्राधिकरणों में नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। सरकार ने 13 विभिन्न संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य के रूप में कुल 24 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है।

    Chhattisgarh Nigam Mandal Niyukti जारी सूची के अनुसार ममता साहू को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं रामलाल चौहान को छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति (एससी) आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आनंद निषाद को छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजेश राजपूत को छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    इसके अलावा राजेंद्र नायक को छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड का अध्यक्ष, सुधीर गौतम को छत्तीसगढ़ शिक्षा आयोग का अध्यक्ष तथा गौरीशंकर श्रीवास को राज्य केश शिल्पी बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रसन्ना अवस्थी को छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम में सदस्य के रूप में नियुक्ति दी गई है। देखें पूरी लिस्ट..