मैंने हिटलर से ली प्रेरणा, हाइड्रा पर क्या बोले बैठे तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि उन्होंने हैदराबाद में अतिक्रमण हटाने वाली मुहिम का नाम जर्मनी के तानाशाह हिटलर से प्रेरित होकर हाइड्रा रखा है. उन्होंने दावा किया कि हिटलर की हाइड्रा नामक एक खतरनाक...समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-
हैदराबाद, 7 जून 2026. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी विवादों में घिर गए हैं. राज्य में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर से जोड़कर मुख्यमंत्री ने विपक्षी पार्टियों को हमला करने का अवसर दे दिया है. अब इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और बीआरएस लगातार हमलावर बनी हुई है. यह पूरा विवाद शनिवार को उस वक्त शुरू हुआ, जब बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि हैदराबाद डिजास्टर रिस्पांस और एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी( हाइड्रा ) का नाम जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर के इस शब्द के प्रति प्यार से लिया गया है.
उन्होंने कहा, " हाइड्रा शब्द हिटलर का पसंदीदा शब्द था. उसकी मुख्य टीम को हाइड्रा कहा जाता था. यह किसी की हत्या कर सकती थी. इसीलिए मैंने हिटलर से प्रेरणा लेकर इसका नाम हाइड्रा रखा है."
इतिहासकार तेलंगाना सीएम से सहमत नहीं
भले ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने हिटलर के हाइड्रा शब्द के प्रति लगाओ का उदाहरण दिया हो. लेकिन इतिहासकार इस पर अलग बात रखते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बात की कोई तथ्यात्मक सबूत नहीं है कि हिटलर का हाइड्रा शब्द के प्रति कोई विशेष लगाव था या उसकी टीम को हाइड्रा कहा जाता था. बल्कि जर्मन सेना के खिलाफ ब्रिटिश रॉयल आर्मी ने हाइड्रा नामक एक अभियान जरूर चलाया था. दरअसल, मार्वल फिल्म स्टूडियोज की सुपरहीरो सीरीज में जरूर जर्मन का नशा के समर्थकों के एक समूह को हाइड्रा के नाम से बताया गया है. यह पूरी कहानी काल्पनिक आधार पर बुनी गई है.
भाजपा हुई हमलावर
खैर, इतिहास या फिल्म पर तथ्यात्मक बात जो भी हो, लेकिन मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के एक तानाशाह से प्रेरणा लेने वाली बात नहीं विपक्षी नेताओं के कान खड़े कर दिए हैं. सबसे पहले बीजेपी की तरफ से सीएम रेडी पर हमला बोला गया. भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, " इमरजेंसी वाली मानसिकता एक बार फिर सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है." इसी तरह की बात भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कही है और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर जमकर हमला बोला है.