• IAS Breaking: जीपीएम कलेक्टर संतोष देवांगन की 2 महीने में ही छुट्टी, पांच आईएएस के प्रभार बदले गए

    रायपुर, 9 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जीपीएम (गौरेला पेंड्रा मरवाही) के कलेक्टर संतोष देवांगन की 2 महीने बाद ही छुट्टी हो गई है। उनकी जगह पर तकनीकी शिक्षा संचालक विजय दयाराम को भेजा गया है। वहीं महासमुंद जिला पंचायत के सीईओ हेमन्त नंदनवार को तकनीकी शिक्षा संचालक और कौशल विकास प्राधिकरण के सीईओ बनाया गया है। वहीं दुर्ग नगर निगम के आयुक्त सुमित अग्रवाल को सूडा का नया सीईओ बनाया गया है। वहीं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक आर. एक्का सीईओ सूडा के प्रभार से पृथक होंगे। उधर सरायपाली एसडीएम अनुपमा आनंद, महासमुंद जिला पंचायत की नई सीईओ बनाई गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने गुरुवार को इस आशय का आदेश जारी किया है। पढ़ें पूरा आदेश..