• पुलिस इंस्पेक्टर्स के थोक में स्थानांतरण, पीएचक्यू ने जारी किया आदेश

    पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर डीजीपी ने 16 पुलिस इंस्पेक्टर्स का तबादला किया है।

    रायपुर, 9 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में एक दर्जन से अधिक पुलिस निरीक्षकों का स्थानान्तरण किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुशंसा पर राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ 2 रक्षित निरीक्षक (आरआई), 13 निरीक्षक और उपनिरीक्षक को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है। डीजीपी अरुण देव गौतम ने गुरुवार को पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार कोरिया में पदस्थ आरआई विपुल आनंद जांगड़े को धमतरी तथा दीपक कुमार शर्मा को धमतरी से बस्तर जिला भेजा गया है। 

    वहीं पुलिस निरीक्षकों में कपिलदेव चंद्रा  को एमएमएसी से बिलासपुर, जन्मेजय पांडेय को बलरामपुर से बालोद, दुर्गेश्वरी चौबे को सरगुजा से रायपुर ग्रामीण, धर्मेंद्र वैष्णव को केकेजी से जांजगीर-चांपा, शिवनारायण सिंह को रायपुर नगरीय से दुर्ग, स्वराज त्रिपाठी को रायपुर नगरीय से सारंगढ़- बिलाईगढ़, रूपेश कुमार साहू को विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय से पीटीएस राजनांदगांव, भुनेश्वर साहू पुलिस मुख्यालय से रायपुर नगरीय, रवि सिंह सामान्य शाखा पुलिस मुख्यालय से अअवि पुलिस मुख्यालय, दिव्याकांत पांडेय को बलरामपुर से मुंगेली, प्रकाश राठौड़ को सूरजपुर से सारंगढ़- बिलाईगढ़, सुदर्शन सिंह ध्रुव नारायणपुर से कांकेर, अशफाक अहमद अंसारी पुलिस मुख्यालय से सरगुजा तथा उपनिरीक्षक देवशरण सिंह को रायपुर नगरीय से दुर्ग जिला स्थानांतरण किया गया है। फिलहाल देखें डीजीपी का आदेश..