• IFS Transfer: छत्तीसगढ़ में 7 आईएफएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, दो सीसीएफ बदले गए

    दो वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक (CCF) को हटाकर उनकी जगह प्रभारी मुख्य वन संरक्षक की नवीन पदस्थापना की गई है।

    रायपुर, 19 जून 2026। राज्य शासन ने गुरुवार को देर रात भारतीय वन सेवा के सात अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। दो वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक (CCF) को हटाकर उनकी जगह प्रभारी मुख्य वन संरक्षक की नवीन पदस्थापना की गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राजेश कुमार चंदेले, मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर और आलोक कुमार तिवारी मुख्य वन संरक्षक कांकेर को अरण्य भवन ट्रांसफर किया गया है। प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) को जगदलपुर वन वृत्त का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं विवेकानंद झा को कांकेर का प्रभारी मुख्य वन संरक्षक नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण सिंह को  प्रभारी वन संरक्षक कार्य योजना बिलासपुर मंडल का प्रभार दिया गया है। वहीं राम अवतार दुबे मुख्य वन संरक्षक कार्य योजना बिलासपुर को क्षेत्रीय महाप्रबंधक राज्य वन विकास निगम नया रायपुर पदस्थ किया गया है। बहरहाल देखें जेपी पाठक द्वारा जारी पूरा आदेश..