• IPS बद्री मीणा बस्तर के नए आईजी, पी. सुंदरराज NIA के लिए रिलीव

    रायपुर, 25 जून 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने 2004 बैच के आईपीएस बद्रीनारायण मीणा को बस्तर का आईजी नियुक्त किया है। वहीं बस्तर आईजी पी. सुंदरराज को एनआईए के लिए रिलीव कर दिया है। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने गुरुवार को इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। बद्री नारायण मीणा दुर्ग और बिलासपुर के आईजी रह चुके हैं। वर्तमान में वे आईजी (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे। पी. सुंदरराज 20 नवंबर 2021 से बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक थे। इस दौरान उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में कई ऑपरेशंस को लीड किया। उनके कार्यकाल में ही नक्सलवाद का नासूर समाप्त हुआ। उनके पेशेवर काम, समर्पण और कड़ी मेहनत को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें एनआईए में आईजी नियुक्त किया है। गृह सचिव हिमशिखर गुप्ता ने आईजी पी. सुंदरराज के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर NIA के लिए रवानगी का आदेश जारी कर दिया है। पढ़ें दोनों आदेश..