पान मसाला कंपनियों को बड़ा झटका, प्लास्टिक पैकेजिंग पर सख्ती, नए संशोधन में कौन से - नियम सख्त?
एफएसएसएल ने पान मसाला की पैकेजिंग को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है. आखिर पैकेजिंग नियमों में क्या बदलाव की हुआ है? इन सामग्रियों पर पड़ेगा असर? समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-
नई दिल्ली, 12 अगस्त 2026. पान मसाला की पैकेजिंग को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएएल) ने नियम सख्त कर दिए हैं. नए संशोधन के तहत प्लास्टिक आधारित या प्लास्टिक से लैमिनेट की गई पैकेजिंग को पान मसाला की अनुमति या निर्दिष्ट पैकेजिंग सामग्री में शामिल नहीं किया गया है.
क्या पान मसाला की प्लास्टिक पैकेजिंग अब नियमों के दायरे से बाहर होगी?
एफएसएसएएल के नवीनतम संशोधन में पान मसाला की पैकेजिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है. इसके तहत प्लास्टिक आधारित पैकेजिंग और प्लास्टिक लैमिनेटेड पैकेजिंग को अनुमति पैकेजिंग सामग्री सूची में शामिल नहीं किया गया है. इससे पान मसाला सामग्रियों पर असर पड़ते दिख रहा है.