महाराष्ट्र के भंडारा में सड़क हादसे में 3 मासूम समेत 9 लोगों की मौत, मृतकों में 8 छत्तीसगढ़ के, परिजनों को 5-5 लाख देने की घोषणा
महाराष्ट्र के भंडारा में शुक्रवार की तड़के सुबह 4 बजे ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में 6 महिलाओं और 3 मासूम बच्चों की मृत्यु हो गई। जिसमें छत्तीसगढ़ के 8 मृतक के परिजनों को सीएम साय ने 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है।
भंडारा/रायपुर, 11 सितंबर 2026। महाराष्ट्र के भंडारा में हृदयविदारक घटना में 3 मासूम सहित 9 लोगों की मौत हो गई। रायपुर-नागपुर हाइवे पर शुक्रवार तड़के एक ट्रक और बोलेरो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन बच्चों और 6 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा लखनी तालुका में मानेगांव और पिंपलगांव के बीच सुबह करीब 4 बजे हुआ। मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक बोलेरो गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में बोलेरो में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला ने अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ा। 14 घायलों को ईलाज के लिए भंडारा और नागपुर में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 5 लोग कवर्धा के निवासी बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित छत्तीसगढ़ से पोरा त्योहार मनाने नेशनल हाईवे 53 से होकर नागपुर जा रहे थे। भंडारा के पास एक ट्रक क्र. UP72 BT7974 पेट्रोल पंप से हाइवे पर आ गया और सामने आ रही बोलेरो क्र. MH 49U9810 से सीधी भिड़ंत हो गई। बोलेरो में 22 लोग सवार थे। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद भंडारा पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जूट गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बोलेरो का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक में फंसे बोलेरो को अलग करने के लिए 2 जीसीबी जरूरत पड़ी। बताया जा रहा है कि आयशर ट्रक को प्रतापगढ़, उप्र निवासी रामदुलारे यादव (37) लापरवाहीपूर्वक चला रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासन की एक टीम को भंडारा भेजकर घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था कराई जा रही है। घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतक परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को भी 50-50 रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश जारी किए गए हैं। साय ने आगे कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए नागपुर में बेहतरीन इलाज के पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।
भंडारा हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दुःख जताया है। 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट कर बघेल ने कहा है कि हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत की खबर बहुत दुखद और पीड़ादायक है।
दुर्घटना में क्रमशः मृतकों और घायलों के नाम:-