पवन साय को झारखंड और कर्मवीर को छत्तीसगढ़ की कमान, भाजपा ने राज्यों के प्रदेश संगठन महामंत्री बदले
भाजपा के संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) समेत राज्यों के संगठन महामंत्रियों की नियुक्ति की। राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश अब महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गोवा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ पार्टी संगठन की जिम्मेदारी देखेंगे। वहीं सौदान सिंह को झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दायित्व दिया गया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल अब महाराष्ट्र के प्रदेश संगठन महामंत्री होंगे। वहीं पवन साय को झारखंड भेजा गया है वहीं कर्मवीर को झारखंड से छत्तीसगढ़ बुलाया गया है। इसके अलावा कई प्रदेशों के संगठन महामंत्री बदले गए हैं।
जानिए छत्तीसगढ़ के नए संगठन महामंत्री कर्मवीर को
कर्मवीर झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री थे। अब वे पवन साय की जगह छत्तीसगढ़ की कमान संभालेंगे। वे मूलतः मथुरा अब (हाथरस) के रहने वाले हैं। वे संघ के तहसील प्रचारक से लेकर सह प्रांत प्रचारक रहे। उत्तर प्रदेश भाजपा के सह प्रदेश संगठन महामंत्री रहे। फिर अगस्त 2022 से झारखंड भाजपा संगठन की कमान संभाल रहे थे।
देखें राज्यों की लिस्ट..