छत्तीसगढ़ में अधिकारियों की अदला-बदली
रायपुर, 4 अगस्त 2026। राज्य शासन ने मंत्रालय में पदस्थ दो अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। महानदी भवन के चिकित्सा शिक्षा विभाग के अवर सचिव सोनचंद साहू को गृह विभाग भेजा गया है। वहीं गृह विभाग के अवर सचिव पूरन लाल साहू को उनकी जगह चिकित्सा शिक्षा विभाग भेजा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनराखन भुआर्य द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार सचिवालय सेवा के इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से एक- दूसरे के स्थान पर भेजा गया है। फिलहाल देखें आदेश..