तनवीर सैत के मंत्री न बनने से निराश समर्थक ने खाया जहर, कर्नाटक कैबिनेट विस्तार से पहले हाई वोल्टेज ड्रामा
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार से पहले तनवीर सैत को मंत्री न बनाए जाने पर उनके समर्थक ने कीटनाशक निगलकर आत्महत्या की कोशिश की. समर्थक की हालत गंभीर है और अस्पताल में भर्ती है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट:-
बेंगलुरु, 4 अगस्त 2026. कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार से पहले राज्य में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. यहां तनवीर सैत को मंत्री नहीं बनाए जाने पर उनके एक समर्थक ने कीटनाशक निगलकर जान देने की कोशिश की. समर्थक की अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस विधायक तनवीर सैत उससे मिलने अस्पताल पहुंचे और उसका हाल-चाल जाना. जानकारी के मुताबिक, मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज समर्थकों ने मैसुरू स्थित तनवीर सैत के आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए कैबिनेट विस्तार में उनके साथ अन्याय का आरोप लगाया है.
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार में बनाए जा सकते हैं 20 नए मंत्री
सूत्र बताते हैं कि कर्नाटक कैबिनेट विस्तार में कुल 20 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से संभावित मंत्रियों की नई सूची मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को सौंप दिए जाने की बात थी. इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री इस सूची को अंतिम मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेज दिए हैं. राजभवन में मंत्रियों का शपथ ग्रहण आज यानी मंगलवार शाम को हो रही है. बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरणों के मद्देनजर इस नई सूची में कई नए चेहरे और अनुभवी नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं. हालांकि, मंत्रिमंडल के विस्तार और गठन से पूर्व राज्य में हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया.
तनवीर सैत के घर के बाहर तनाव का माहौल
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्री पद नहीं मिलने से कांग्रेस विधायक तनवीर सैत के आवास के बाहर तनाव का माहौल बन गया. नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि कैबिनेट विस्तार में उनके साथ अन्याय हुआ है. प्रदर्शनकारियों ने इस मुद्दे पर नाराजगी जताते हुए तनवीर सैत से कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने की भी मांग की.
इस बीच तरबीज नाम के एक समर्थक ने कथित तौर पर मंत्री पद न मिलने से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल गया. बताया जा रहा है कि उसने यह कदम तनवीर सैत को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से दुखी होकर उठाया. जहरीला कीटनाशक खाने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उसकी हालत और पूरे मामले की जांच को लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.
सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि आज सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री को शपथ जाने वाली सूची में करीब 18 विधायकों के नाम फाइनल हो चुके हैं. संभावित मंत्रियों की सूची में - पोंनन्ना, रिजवान अरशद, एसएस मल्लिकार्जुन, लक्ष्मण सावदी, यशवंत राय गौड़ा पाटिल, शरद बच्चे गौडा, शिवलिंगे गौडा और चेलुवरयास्वामी, के नाम शामिल है. इसके अलावा संतोष लाड, अजय सिंह, नयना मोटम्मा, पुतरंगा शेठी, मानकल बैध, रघु मूर्ति, शिवराज तंगड़ागी, लक्ष्मी हेब्बालकर, मधु बंगारप्पा और नारायण स्वामी को भी कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावनाएं हैं.