• हैदराबाद में संत कबीर जयंती आयोजित, कवियों ने कबीर साहित्य पर की चर्चा

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की  विशेष रिपोर्ट:-
    हैदराबाद, 28 जून 2026. यहां के  सुल्तान बाजार स्थित "आर्य कन्या विद्यालय" परिसर में चर्चित साहित्यिक संस्था 'वीणा वादिनी साहित्यिक समिति ' तत्वावधान में आयोजित संत कबीर जयंती का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती ने किया. वहीं, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. कमला गणोरकर थी. दीप प्रज्वलन एवं कु. सृष्टि व्यास के द्वारा सरस्वती वंदना के पश्चात कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ.

    इस दौरान अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती द्वारा शाल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया गया. सीमा द्वारा मुख्य अतिथि का परिचय दिए जाने के पश्चात साहित्यिक समिति सचिव विशिष्ट लेखिका सुधा ठाकुर ने समिति के द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी और कार्यक्रम का संचालन किया.

    कबीर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कबीर साहित्य पर प्रकाश डालने वाले कवियों और साहित्यकारों में सीमा, अरुणा बांगरे, पद्मा टकसाली, शोभा ठाकुर, गीता सुधाकर, नीलम शिवानी, उमा तिवारी, विद्या दवे, निर्मला दीक्षित, कमल दीक्षित, सीतला, शकुंतला, कु. प्रार्थना, कु. सृष्टि व्यास, सविता सोनी, उमा सोनी, समिति के परामर्शदाता प्रदीप जाजू, सुहास भटनागर, कवि राजकुमार यादव, पूनम जोधपुरी, सत्यनारायण शर्मा समेत अनेक साहित्यकार, लेखक, बुद्धिजीवी वर्ग एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद थे. अंत में अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती के उद्बोधन, धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगीत प्रस्तुति के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ.