• SAS Breaking: राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट..

    रायपुर, 29 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने थोक में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को मंत्रालय, विभिन्न विभागों और जिलों में पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के उपसचिव द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार 125 अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर तथा डिप्टी कलेक्टर्स को एक स्थान से दूसरे स्थान पदस्थापित किया गया है। कई लोगों के दोनों हाथों में लड्डू आ गए हैं। 

    पुलक भट्टाचार्य को वर्तमान दायित्वों के साथ सूडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं विपुल गुप्ता को उपसचिव श्रम के साथ भवन सन्निर्माण मंडल के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। विनायक शर्मा को जीएडी के साथ-साथ प्रबंधक एनआरडीए बनाया गया है। सुरेंद्र प्रसाद वैद्य को अपर कलेक्टर कोरिया से बालोद तथा चंद्रकांत कौशिक को बालोद से सारंगढ़-बिलाईगढ़, सुनील कुमार नायक को सरगुजा से जशपुर स्थानांतरित किया गया है। एनआरडीए में कई अधिकारियों को थोक में भेजा गया है।

    देखें लिस्ट..