• जरूरतमंदों की सेवा ही ईश्वरीय सेवा है: टी. रमेश बाबू

    छात्र समाज को देश का भविष्य बताते हुए निर्धन और दलित समुदायों के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों का समान विकास का लक्ष्य रखते हुए, उनके लिए आवाज उठाने की आवश्यकता है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट-

    हैदराबाद, 15 जुलाई 2026. यहां के चर्चित सामाजिक संस्था ' प्रजा सेवा समिति' अटूट समर्पण के साथ' जन सेवा ' को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता मानकर काम कर रही है. इसी क्रम में यहां के वरिष्ठ पत्रकार  टी. रमेश बाबू, ऑनरेरी सलाहकार एवं एग्जीक्यूटिव समिति सदस्य बंडी राजेश कुमार रेड्डी, सागी सत्य सीता रामाराजू, सुभाष, सीनियर जर्नलिस्ट विजय कुमार रेड्डी, ईश्वर राव और शिव शंकर राव के नेतृत्व में 13 जुलाई सोमवार को यहां के मणिकोंडा एम्पलाइज कॉलोनी में स्थित मंडल परिषद प्राथमिक विद्यालय के स्टूडेंट्स को नोटबुक और पेंसिल बांटी गई.

    इस दौरान प्रजा समिति के सामाजिक कार्यकर्ता मदिरेड्डी पेंटा रेड्डी, बीजेपी मणिकोंडा शाखा अध्यक्ष कंकनाला शिव राम रेड्डी, सोशल रिफॉर्मर  सह आम आदमी फोरम के अध्यक्ष मसूद मोहम्मद, एमआरपीएस नेता कुमारी सत्यनारायण, शेख पेट मित्र ग्रुप के मेंबर्स रेनिकुंटा भास्कर, सुधा रामकृष्ण, साई, विष्णु सहित आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट शिक्षाविद और ह्यूमैनिटेरियन मोहम्मद इकबाल, शाकिर अली, मरियाला मल्लेशग मनोहर रामा राव, वेंकट रेड्डी, बबलू हर्षा रेड्डी समेत विद्यालय शिक्षक - शिक्षकाएं शामिल हुई और कार्यक्रम को सफल बनाया.