महाराष्ट्र के परभणी हादसे मे 7 श्रद्धालुओं की गई जान, मंदिर के मलबे में अभी भी फंसे हैं लोग
महाराष्ट्र के परभणी के हनुमान मंदिर में हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-
परभणी, 20 जून 2026. महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान में शनिवार
( 20 जून) को बड़ा हादसा हो गया. यहां के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के गर्भगृह के सामने निर्माणाधीन सभा मंडप (असेंबली हॉल ) की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मौके पर अफरा - तफरी मच गई. खबर है कि इस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 32 श्रद्धालु घायल हुए हैं. सभी घायलों का उपचार जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे. हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. शनिवार होने की वजह से बड़ी संख्या में भक्त हनुमान दर्शन करने पहुंचे थे. कई एंबुलेंस मौके पर मौजूद है एवं मेडिकल टीम में भी तैनात कर दी गई है. जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं.
राहत और बचाव कार्य जारी युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है. मलबे में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है. खबर है कि हादसे में घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के इलाज के लिए यहां के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका उपचार किया जा रहा है. वहीं, प्रशासन की ओर से आधिकारिक तौर पर अभी हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है.
मेघना बोर्डिकर ने डीएम और एसपी से किया संपर्क
हादसे के बाद परभणी क्षेत्र की गार्जियन मंत्री मेघना बोर्डिकर ने पूरी घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया और स्थिति पर पैनी नजर रखते हुए जिला प्रशासन से तुरंत सभी आवश्यक राहत उपकरण और क्रेन मौके पर भेजे जाने का निर्देश दिया. इसी तरह एनसीपी विधायक राजेश विटेकर और जिले के अन्य प्रमुख नेताओं द्वारा बचाव और राहत कार्य में लगे होने की बात कही गई है.