• भाभी पर ननद को था पति से अफेयर का शक! फिर ऐसा खौफनाक...

    मेरठ से रिश्तों के शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। भाभी के पति से नाजायज रिश्ते को बर्दाश्त नहीं कर सकी ननद, फिर ऐसा खौफनाक कदम उठाया और बोली रात भर नींद नहीं आई इसीलिए थाने पहुंचकर कबूलनामा..

    मेरठ, 16 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ननद ने अपनी भाभी की जान इस वजह से ले ली कि उसे उस पर अपने पति से अवैध संबंध रखने का शक था। ननद ने सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ वार कर भाभी की हत्या कर दी। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतका की ननद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि ननदोई से अवैध संबंधों के शक को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के चलते यह हत्या की गई। हत्या में इस्तेमाल किया गया रसोई का चाकू भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार महिला को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया और मामले के नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

    घटना, मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की है। 12 जुलाई को किदवई नगर निवासी अधिवक्ता आकिब अंसारी ने अपनी भतीजी निदा की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की तहरीर थाना लिसाड़ी गेट में दी थी। पति समेत अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान मंगलवार को पुलिस ने करीम नगर निवासी रिमशा पत्नी उवैश (उम्र 28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि निदा और उसके पति के बीच अवैध संबंध थे और परिवार में लगातार विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई। गुस्से में आकर उसने रसोई में रखा सब्जी काटने का चाकू उठाया और निदा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद उसे रात भर नींद नहीं आई इसीलिए वह खुद सुबह थाने पहुंचकर गुनाह कबूल लिया।

    छह साल पहले हुई थी शादी

    अहमदनगर की रहने वाली निदा उर्फ सोनी की शादी करीब छह साल पहले शाहवेज से हुई थी। दंपती के पांच वर्षीय बेटे और तीन वर्षीय बेटी हैं। रविवार दोपहर पड़ोसियों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग निदा के घर पहुंचे तो उसका शव फर्श पर पड़ा मिला। कमरे में खून फैला था और शरीर पर चोटों के निशान थे। परिजनों ने मौके पर ही ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और सीओ मौके पर पहुंचे। जांच में यह भी पता चला है कि चाकू मारने के  बाद उसे जीने से धक्का दिया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है।

    पति और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश

    निदा हत्याकांड को लेकर पुलिस ने पति और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को कई जगह दबिश दी। पुलिस इस मामले में आरोपी ननद को बीते मंगलवार को कोर्ट में पेश कर चुकी है जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई को हापुड़ रोड स्थित किदवई नगर निवासी अधिवक्ता आकिब अंसारी ने अपनी भतीजी निदा की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की तहरीर थाना लिसाड़ी गेट में दी थी।

    इस आधार पर पति समेत अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान मंगलवार को पुलिस ने करीम नगर निवासी 28 वर्षीय रिमशा पत्नी उवैश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि निदा और उसके पति उवैश के बीच कथित अवैध संबंधों को लेकर परिवार में लगातार विवाद चल रहा था। उधर, सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने कहा कि जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।