तमिलनाडु में सबसे बड़े दल टीवीके ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, विजय से राज्यपाल ने मांगा 118 विधायकों का समर्थन
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट :-
तमिलनाडु में टीवीके के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने और कांग्रेस से समर्थन मिलने के बाद स्टार विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. बुधवार को वह लोक भवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने के लिए दूसरे दलों के जरूरी समर्थन पत्र भी सौंप दिए. लेकिन राज्यपाल ने 118 विधायकों..
चेन्नई, 6 मई 2026. तमिलनाडु में कांग्रेस से समर्थन मिलने के बाद टीवीके सुप्रीमो स्टार विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया. वह शाम 3 बजे के करीब लोक भवन पहुंचे. यहां पर उन्होंने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की. एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु में डीएमके को सत्ता से बाहर किया है. कांग्रेस के पांच विधायकों के अलावा टीवीके को छोटे दलों से समर्थन मिलने की उम्मीद है. एक्टर विजय की 7 मई गुरुवार को चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की योजना थी लेकिन राज्यपाल ने 118 विधायकों के समर्थन का पत्र मांगा। इसके लिए एक्टर विजय विजय थलापति ने समय देने की गुजारिश की।
कांग्रेस ने दिया टीवीके को समर्थन
तमिलनाडु में टीवीके की बड़ी जीत के बाद कांग्रेस ने एक्टर विजय को सरकार बनाने के लिए पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है. कांग्रेस ने चुनावों में डीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी. तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वापेरुंथगा और दूसरे कांग्रेस नेताओं ने चेन्नई में टीवीके मुख्यालय में एक्टर विजय से मुलाकात की थी. तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस लेजिस्लेटिव पार्टी (सीएलपी) ने सरकार बनाने के लिए टीवीके को अपना पूरा समर्थन देने का फैसला किया है.
चेन्नई के इंडोर स्टेडियम में होगी शपथ ग्रहण
टीवीके सुप्रीमो विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह के लिए चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तैयारियां चल रही है. इस शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी के शामिल होने की उम्मीद है. इसको देखते हुए टीवीके की तरफ से सीएम पद घोषित होने के बाद एक्टर विजय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.